Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTemperature Drop in Bhagalpur Night Temperature Decrease and Humidity Levels
रात से ओस हुई और कम, पारा और गिरा

रात से ओस हुई और कम, पारा और गिरा

संक्षेप:

भागलपुर में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, रात में ठंड नहीं बढ़ी क्योंकि अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत पर आ गई। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार तक तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है।

Feb 11, 2026 01:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

रात से ओस हुई और कम, पारा और गिरा भागलपुर। बीते 24 घंटे में भले ही रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, लेकिन इससे रात में ठंड नहीं बढ़ी। कारण, बुधवार को अधिकतम आर्द्रता महज 76 प्रतिशत पर आ गई। जो कि बीते सात दिन में सर्वाधिक निचला स्तर है। वहीं बुधवार की सुबह से ही पारा चढ़ा तो दोपहर 12 बजे तक 23 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार तक दिन संग रात के तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

इस दौरान छह से सात किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;