दिन में धूप, रात में ओस; मौसम में आई ठंडक
संक्षेप: भागलपुर में दिन और रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों...

बीते चार दिन से दिन एवं रात के तापमान में लगातार कमी हो रही है। बुधवार को दिन का मौसम ड्राई बना रहा तो आसमान साफ होने के कारण रात में पड़ी ओस से रात गीली रही। हालांकि भोर व सुबह में लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा और दिन ब दिन दिन एवं रात का तापमान धीरे-धीरे करके नीचे आएगा।
दिन एवं रात के तापमान में मामूली गिरावट
बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस तो रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से एक व 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बता दें, बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे 75 प्रतिशत रही शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 65 प्रतिशत पर आ गई।
सूरज की तपिश से दिन का मौसम रहेगा ड्राई
सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर 20 अक्टूबर के बीच दिन का मौसम ड्राई एवं रात में ओस पड़ेगी। जबकि सुबह में हल्का धुंध या फिर कोहरा छाया रह सकता है। दिन एवं रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




