सुपौल: बेलही गांव में बाइक दुर्घटना: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय मिथुन सादा के रूप में हुई है।

सुपौल: बेलही गांव में बाइक दुर्घटना: युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

राघोपुर एक प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।उबताया जाता है कि घायल युवक एक बाइक से दुकान जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे जा गिरा। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही वार्ड नंबर 1 निवासी शनिचर सादा के 18 वर्षीय पुत्र मिथुन सादा के रूप में हुई है।

रेफरल अस्पताल राघोपुर में उसका इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।