Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTeen Cyclist Dies After Pickup Truck Accident in Kursela
कटिहार : सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत

कटिहार : सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत

संक्षेप:

कुरसेला में एक साइकिल सवार किशोर महादेव कुमार (15) की पीकअप वाहन की ठोकर से गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को हुआ जब किशोर बाजार से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dec 29, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। स्टेट हाईवे पर पीकअप वाहन की ठोकर से घायल साइकिल सवार किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महादेव कुमार (15) पोठिया थाना क्षेत्र के नरहैया निवासी सुबोध महतो का पुत्र था। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। मृतक के पिता सुबोध महतो के मुताबिक महादेव रविवार की शाम बाजार से घर लौट रहा था, इसी क्रम में नवाबगंज नहर के निकट चांदपुर की ओर से आ रही केला लोड पीकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार उनके पुत्र को रौंदा दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि दुर्घटना में पीकअप भी पलटी कर गया। चालक पीकअप छोड़ फरार हो गया। वहीं घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी कुरसेला लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा किशोर को बेहतर इलाज के लिए पुर्णिया ले जाया गया। वहां से भी उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर ले जाने के दौरान दो बजे रात में डुमर के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन सोमवार की सुबह शव लेकर थाना पहुंचे। महादेव सात भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी।