होली पर वेतन नहीं मिलने से कई शिक्षकों में निराशा
भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार ने होली पर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर

भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार ने होली पर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन के लिए फंड जारी कर दिया है। लेकिन रविवार तक जिले के कई शिक्षकों के अकाउंट में वेतन की राशि नहीं पहुंची। वहीं कई शिक्षकों को वेतन मिल गया है। वेतन से मरहूम शिक्षकों के बीच निराशा है। होली जैसे अवसर पर वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में आक्रोश है। हालांकि डीपीओ स्थापना के अनुसार, सभी शिक्षकों के वेतन का बिल ट्रेजरी व बैंक को भेज दिया गया है। शेष बचे शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा। मामले पर प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता का कहना है कि होली पर नियमित शिक्षकों, वन टू फाइव के विशिष्ट शिक्षकों व नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है।
होली पर वेतन नहीं देना विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



