
अररिया : लौटने लगी मध्य विद्यालय कन्हैली की रौनक, बच्चे पहुंचे स्कूल
नरपतगंज में मध्य विद्यालय कन्हैली की शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्कूल में बच्चे आने से कतराने लगे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत दी। शनिवार को 225 से ज्यादा बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन शिक्षकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
नरपतगंज। एक संवाददाता नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्हैली स्कूल की शिक्षिका शिवानी वर्मा की बुधवार की हत्या होने के बाद जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। घटना के बाद से स्कूल में बच्चे पहुंचने से आनाकानी कर रहे थे। शुक्रवार को घटना का अररिया एसपी द्वारा सफल उदभेदन करने के बाद घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने के बाद जहां लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं समेत अभिभावकों को भी राहत मिली है। शनिवार को स्कूल में करीब 225 से ज्यादा बच्चे पहुंचे। वहीं 20 से ज्यादा शिक्षक मौजूद थे।

जब विद्यालय का जायजा लिया गया तो शिक्षक मायूस दिखे लेकिन हत्याकांड का उदभेदन होने के बाद शिक्षकों का कहना था कि शिवानी तो रही नहीं लेकिन घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर सराहनीय कार्य किया है। स्कूल में फिलहाल शिक्षकों में इस बात का खौफ है कि विद्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर इस विद्यालय के करीब 20 से ज्यादा शिक्षक बाइक से प्रतिदिन फारबिसगंज आना-जाना करते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। घटना के बाद से छुट्टी के बाद सभी शिक्षक एक साथ विद्यालय से निकलते है। प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने कहा कि सुरक्षा को लेकर सभी चिंतित हैं अगर 17 नंबर सड़क पर सुरक्षा बढ़ाई जाती है तो शिक्षकों को सुरक्षा मिल सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




