जमुई: स्कूल के संगीत के साजो सामान शिक्षक के घर पर मिलने पर उठाए सवाल
झाझा से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट के अनुसार, एक शिक्षक ने सरकारी स्कूल के संगीत के साजो सामान को अपने आवास पर रख लिया है। शिक्षक नेता बिनय यादव ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है। इससे स्कूल के बच्चों को मिलने वाले भोजन और शिक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

झाझा से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट स्कूली बच्चों को संगीत की शिक्षा देने को विभाग द्वारा मुहैया कराए गए संगीत के साजो सामान के कथित तौर पर एक शिक्षक के आवास में मिलने पर शिक्षक नेता बिनय यादव ने हैरानी जताते हुए इस पर सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास है कि सरकारी स्कूल में बच्चों,विशेषकर गरीब बच्चों को बेहतर पढ़ाई और बेहतर सुविधाएं नसीब हो। इस लिए एक तरफ बिहार सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर भोजन एवं शिक्षा समेत अन्य सुविधाओं के अलावा संगीत की शिक्षा हेतु भी साजो सामान मुहैया कराए हैं।
कहा,विभाग ने उन यंत्रों को विद्यालय में रखने हेतु दिया था। किंतु,बकौल शिक्षक नेता विनय यादव,सामने आए एक मामले के आलोक में स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक संगीत यंत्रों को अपने निजी डेरा पर रखे हुए थे। बताया कि यह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी झाझा के ज्ञापांक 112 दिनांक 20/02/2026 के निर्देश की भी अवहेलना है। उन्होंने आरोप के लहजे में कहा कि डेरा से मध्यान्ह भोजन का बर्तन उपलब्ध होना उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन के संचालन पर भी बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


