जमुई: रेलवे क्वार्टर स्थित आवास का ताला तोड़ शिक्षक के आवास से चोरी

Apr 07, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

झाझा नप क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के एक शिक्षक के घर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की। पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचना दी, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोटो चालक को पकड़ा और चोरी का सामान बरामद किया। शिक्षक ने कई कीमती सामान की चोरी की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमुई: रेलवे क्वार्टर स्थित आवास का ताला तोड़ शिक्षक के आवास से चोरी

झाझा से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट झाझा नप क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर स्थित एक शिक्षक के आवास का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों द्वारा घर के सामान समेत स्कूल का संगीत का साज भी उड़ा दिए जाने की एक घटना सामने आई है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। राहत की बात यह रही कि शिक्षक के आवास का सामान एक टोटो पर लोड होता देख चंद पड़ोसियों ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। इसके नतीजे में उसी दौरान मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से टोटो पर लदा काफी कुछ सामान हाथोंहाथ बरामद हो गया था।

पुलिस ने स्थानीय पिपराडीह निवासी टोटो चालक विवेक कुमार को भी अपने कब्जे में ले लिया था। जानकारीनुसार धराए चालक ने घटना में शामिल रहे तीन बदमाशों में रेलवे कॉलोनी के ही शिवा नामक एक बदमाश की पहचान पुलिस को बताई है। मामले को ले शिक्षक सुमित कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह अपनी सास के श्राद्ध कर्म में शामिल होने को ले रेलवे क्वार्टर स्थित अपने आवास पर ताला बंद कर नाथनगर गया हुआ था। सोमवार की रात पड़ोसी ने तीन बदमाशों द्वारा उसके घर के सामानों को एक टोटो पर लोड करते देख इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। बताया कि पुलिस के पहुंचने पर बदमाश तो फरार हो लिए थे किंतु टोटो चालक टोटो समेत धरा गया था। बताया कि टोटो से ढोलक एवं विभिन्न बर्तन बरामद होने की खबर है। बकौल पीड़ित,उसके घर से इंडक्सन चूल्हा,गैस भरा सिलेंडर,रेडियो,स्कूल में संगीत सिखाने का बेंजो,टीवी,साड़ी एवं नकद राशि चोरी गया मिला है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।