Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTeacher Faces Action for Misusing Attendance System from 298 km Away
शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी

शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी

संक्षेप:

भागलपुर के इस्माइलपुर प्रखंड की शिक्षिका उपासना कुमारी ने ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से 298 किलोमीटर दूर से हाजिरी बना दी। विभागीय कार्रवाई के तहत उनका एक दिन का वेतन स्थगित किया गया है। उन्होंने...

Sep 05, 2025 04:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर । इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय 519 टोला की शिक्षिका पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। दरअसल शिक्षिका उपासना कुमारी के द्वारा ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से मार्क आन ड्यूटी का गलत उपयोग करते हुए 298 किलोमीटर दूर से हाजिरी बना दी गई थी। मामला उजागर होने के बाद शिक्षिका से स्पष्टीकरण पूछा गया था। स्पष्टीकरण में उन्होंने अपना घर आजमगढ़ जिला बताया है, लेकिन अटेंडेंस लोकेशन के हिसाब से वह 298 किलोमीटर दूर बनारस के क्षेत्र में आता है। शिक्षिका का एक दिन का वेतन भी स्थगित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें