पूर्णिया : आज से बंटेगा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट कार्ड

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट कार्ड मंगलवार से वितरित होगा। अभ्यर्थियों को पहचान पत्र दिखाकर कार्ड प्राप्त करने होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा। वितरण की तिथि 12 मई को सुबह 10:30 से 4 बजे तक निर्धारित की गई है।

पूर्णिया : आज से बंटेगा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट कार्ड

पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का रिजल्ट कार्ड मंगलवार से वितरित होगा। रिजल्ट कार्ड वितरण के समय अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, परीक्षाफल की वेब कॉपी एवं फोटोयुक्त राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा निर्गत वैध पहचान पत्र की मूल प्रति देखकर व उसकी स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति प्राप्त कर अर्थात पूर्ण पहचान सुनिश्चित कर रिजल्ट कार्ड हस्तगत कराने का निर्देश है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार प्रकाश ने इस संदर्भ में जारी कार्यालय आदेश में उल्लेख किया है कि किसी भी परिस्थिति में बिना वैध पहचान पत्र के अथवा किसी अन्य व्यक्ति को रिजल्ट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया जाना है।

12 मई से पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 4 बजे अपराह्न तक रिजल्ट कार्ड वितरण के लिए तिथि निर्धारित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।