शाहकुंड में सड़क दुर्घटना में शिक्षक का पति गंभीर
शाहकुंड। शाहकुंड- अमरपुर रोड पर प्रखंड मुख्यालय के गेट के पास अज्ञात वाहन के...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 25 Aug 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें
शाहकुंड। शाहकुंड- अमरपुर रोड पर प्रखंड मुख्यालय के गेट के पास अज्ञात वाहन के धक्के से शिक्षिका पति और नवगछिया निवासी बालकिशोर यादव (45) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दुर्घटना के बाद उसे सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर से सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इनकी पत्नी शाहकुंड के कपसौना स्कूल में शिक्षिका हैं। यह दुर्घटना तब हुई, जब वे मार्निंग वॉक के लिए निकले थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
