Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTalented Taekwondo Player Amisha Patel Shines in National Competition Secures Spot in Top 8
लखीसराय : अमीषा पटेल ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में टॉप-8 में बनाई जगह

लखीसराय : अमीषा पटेल ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में टॉप-8 में बनाई जगह

संक्षेप:

लखीसराय की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर–38 किलोग्राम भार वर्ग में टॉप–8 में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उनके पिता और कोच ने उनकी मेहनत और भविष्य की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Jan 12, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले की प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी अमीषा पटेल ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार और लखीसराय का नाम रोशन किया है। अमीषा ने अंडर–38 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए टॉप–8 खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही उनका चयन वर्ल्ड स्कूल सेलेक्शन ट्रायल एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना शहर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अमीषा पटेल ने दमदार प्रदर्शन किया। ड्रीम ऑफ माइंड ताइक्वांडो एकेडमी के कोच बदल गुप्ता ने बताया कि अमीषा ने अपने पहले मुकाबले में मेघालय, दूसरे में महाराष्ट्र और तीसरे मुकाबले में गोवा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के दौरान अमीषा के पिता अशोक पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और विश्वास है कि अगली प्रतियोगिता में वह और बेहतर प्रदर्शन करेगी। कोच के अनुसार अमीषा पिछले सात वर्षों से निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं और लगातार जिले का मान बढ़ा रही हैं। उनकी सफलता से पूरे लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;