ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन
नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा रविवार को हाईस्कूल मैदान में ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद थे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राजवीर कुमार, अभिनव कुमार, आदित्य कुमार, लोकेश शरण, और अनुप्रिया शामिल हैं।

नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हाईस्कूल मैदान नवगछिया में हुआ। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच संजय सिंह, मो. नाजिम, आर्मी जवान मुकेश कुमार, राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी धर्मचंद्र भगत आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक राजवीर कुमार सिंह, रजत पदक हिमांशु कुमार, कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक अभिनव कुमार, रजत पदक रणवीर सिंह, जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक आदित्य कुमार, रजत पदक जयंत राय, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक लोकेश शरण, रजत पदक राहुल आनंद, जबकि बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक अनुप्रिया, रजत पदक राजश्री को मिला।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


