Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSuspicious Death of Married Woman in Tardwa Village Sparks Outrage Allegations of Dowry Murder
पीरपैंती में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

पीरपैंती में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

संक्षेप:

मासूम बच्चे की रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने देखा पड़ोसियों की सूचना पर कुरसेला

Sat, 29 Nov 2025 01:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टड़वा गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने महिला के एक वर्ष के पुत्र के लगातार रोने की आवाज सुनी। पड़ोसियों ने घर के अंदर झांका को महिला का शव फंदे से झूल रहा था। मृतका की पहचान टड़वा गांव के राम लखन मंडल की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई। मृतका के ससुराल वाले घर से फरार थे। पड़ोसियों ने इसकी सूचना रंगरा थाना क्षेत्र के कोशकीपुर में रहने वाले पूजा के माता-पिता को दी। सूचना पर पीरपैंती के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अवर निरीक्षक संगम कुमारी, प्रमोद सिंह, अमोद ठाकुर आदि भी पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। इस बीच मृतक की माता सोनिया देवी, पिता श्रवण मोदी, भाई-बहन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी 19 अप्रैल 2022 को हुई थी। पूजा का पति डेकोरेशन का काम करता है। जबकि ससुर गोवर्धन मंडल हलवाई का काम करता है। पति और सास-सुसर मिलकर दहेज के लिए मारपीट करते थे। कई दिन खाना-पीना भी नहीं देते थे। पांच लाख रुपया दहेज लाने के लिए कहते थे। उन्होंने बताया कि पूजा सात महीने पूर्व मायके में थी। जब यहां आई तो मारपीट का सिलसिला जारी था। चार दिन से उसको खाना नहीं दिया जा रहा था। हमलोग शुक्रवार को ही आने वाले थे कि सुबह उसकी मौत की खबर मिली। पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना पर टड़वा पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा। मृतका के पिता श्रवण मोदी ने सास, ससुर और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। केस दर्ज कर लिया गया है।