विजिलेंस के हत्थे चढ़े स्टोनो और लिपिक निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दोनों के खिलाफ एसडीओ करेंगे प्रपत्र ‘क’ गठित हिरासत होने के 9 दिन बाद डीएम

विजिलेंस के हत्थे चढ़े स्टोनो और लिपिक निलंबित

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। घूसखोरी में निगरानी टीम के हत्थे चढ़े एसडीओ कार्यालय के स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार को डीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही सदर एसडीओ को दोनों कर्मियों के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करने का आदेश दिया गया है। विजिलेंस की हिरासत में आने के नौ दिन बाद डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की। दोनों कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई 30 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, भागलपुर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई है। एसडीओ की रिपोर्ट में बताया गया कि नाथनगर के एमओ से सेवा पुस्तिका में संपुष्टि के नाम पर 70 हजार रुपये की मांग दोनों कर्मियों ने की थी।

एमओ की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने 30 मार्च को कार्यालय कक्ष से रिश्वत के लिए पैसों के साथ गिरफ्तार किया था। डीएम ने आदेश दिया कि दोनों कर्मियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान (हिरासत या कारावास की अवधि के लिए मुख्यालय का निर्धारण करने का प्रावधान नहीं रहने के कारण) वर्तमान पदस्थापन के कार्यालय से किया जायेगा। एसडीओ प्रपत्र-क गठित कर सभी आवश्यक कागजात और साक्ष्य के साथ तीन प्रतियों में एक पखवाड़ा के अंदर जिला स्थापना शाखा, भागलपुर को उपलब्ध कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।