Bhagalpur News: शाहकुंड में ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: शाहकुंड के बकचप्पर गांव में ग्रामीणों ने घूमने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो 1.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। युवक की पहचान किरणपुर गांव के पीयूष कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Bhagalpur News: शाहकुंड। बकचप्पर गांव में घूमने की वजह से कुछ ग्रामीणों ने चोर की आशंका होने पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि उसकी तलाशी लेने पर 1.3 ग्राम ब्राउन शुगर मिला है। आरोपी किरणपुर गांव का निवासी पीयूष कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है


