लखीसराय: मंडल कारा में प्रशासन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मिली दुरुस्त
लखीसराय से अजय की रिपोर्ट: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य

लखीसराय से अजय की रिपोर्ट: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रात्रि के समय मंडल कारा, लखीसराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भागीदारी रही। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की ओर से दो उप पुलिस अधीक्षक, शिवम कुमार एवं साइबर डीएसपी अजीत कुमार चौहान के साथ पुलिस अवर निरीक्षक एवं लगभग 40 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने कारा परिसर के सभी वार्डों, बैरकों और संवेदनशील स्थलों की गहन जांच की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की उपस्थिति, निगरानी प्रणाली तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। तलाशी अभियान के तहत प्रत्येक बैरक में सघन जांच की गई और कैदियों के व्यक्तिगत सामानों की भी विधिवत तलाशी ली गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया गया और कार्रवाई को पूरी सतर्कता व पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। कारा प्रशासन ने भी इस निरीक्षण में पूर्ण सहयोग दिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री, आपत्तिजनक वस्तु या अवैध गतिविधि से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। इससे यह स्पष्ट हुआ कि मंडल कारा, लखीसराय की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक एवं सुदृढ़ है। जिला प्रशासन ने कारा प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे नियमित सतर्कता बनाए रखें और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कारा परिसर में सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


