स्वास्थ्य सेवाओं की 23 बिंदुओं पर जांच

Apr 08, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा गठित

स्वास्थ्य सेवाओं की 23 बिंदुओं पर जांच

बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में जिले की वरीय उप समाहर्ता डॉ. मीनाक्षी और अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के डॉ. कुतुब शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा। डॉ. मीनाक्षी ने अस्पताल में भर्ती एवं इलाज कराने आए मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से यह जानकारी ली कि कहीं उन्हें सरकारी अस्पताल से इलाज या दवा के लिए निजी क्लीनिकों में भेजने के लिए कोई बिचौलिया तो सक्रिय नहीं है। हालांकि मरीजों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत सामने नहीं आई।

टीम ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार से भी आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की कुल 23 बिंदुओं पर विस्तृत जांच की। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित, हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार भट्ट एवं बीसीएम शमशाद आलम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।