Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSurge in Residential Certificate Applications Amid Voter List Revision in Balrampur
कटिहार: एसआईआर को लेकर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की मची होड़ 

कटिहार: एसआईआर को लेकर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की मची होड़ 

संक्षेप:

बलरामपुर प्रखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की घोषणा के बाद आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की संख्या में तेजी आई है। अब तक लगभग 15,000 आवेदन आए हैं, जिनमें से 11,000 का निष्पादन हो चुका है। लोग...

Aug 21, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर। बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की घोषणा के बाद से ही आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की होड़ मची हुई है। जब से मतदाता सूची सत्यापन का कार्य शुरू हुआ है तब से अंचल कार्यालय के आर टी पी एस काउंटर से लेकर ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर में लोगों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मील रही है। यही कारण है कि एक महीने के अंतराल में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए किये गए आवेदनों कि संख्या में काफी वृद्धि हुई है। लोग आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड की मान्यता को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में है।दरअसल

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण में 2003 के बाद जो नाम जोड़े गए हैं उसके लिए 11दस्तावेजों में किसी एक दस्तावेज को अनिवार्य रूप से देना है। इस में एक आवासीय प्रमाण पत्र भी शामिल है। आवासीय प्रमाण पत्र के लिए वही लोग आवेदन कर रहे हैं जिसके पास अन्य दस दस्तावेजों में कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार गहन पुनरीक्षण के शुरआती दौर में आवासीय प्रमाण पत्र के लिए इतने आवेदन होने लगे की विभागीय साइड भी रुक रुककर काम करने लगा था। अंचलाधिकारी अंशु आयुष ने बतायाकि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू होने से अबतक आवासीय प्रमाण पत्र के लिए लगभग पंद्रह हजार आवेदन पड़ा है जिसमें करीब ग्यारह हजार आवेदन का निष्पादन हो चूका है। शेष आवेदन का निष्पादन में थोड़ा समय लगने का कारण यह है कि सभी आवेदनकर्ता का राजस्व कर्मचारी के स्थल जांच के बाद ही आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना है।