ओपीडी में उमड़े मरीज, दोपहर तक मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार के पार
भागलपुर में मौसम बदलने से बीमारियों का ग्राफ बढ़ा है, विशेषकर एलर्जी से जुड़ी बीमारियों का। बुधवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार को पार कर गई, जबकि चार सौ मरीज रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़े थे।

ओपीडी में उमड़े मरीज, दोपहर तक मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार के पार भागलपुर। बदलते मौसम में बीमारियों का ग्राफ बढ रहा है, खासकर एलर्जी से जुड़ी बीमारियां। इसका असर अस्पतालों की ओपीडी पर साफ दिखने लगा है। बुधवार को सुबह से ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज असपताल) में मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ हजार को पार कर गई थी। जबकि करीब चार सौ मरीज ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर की कतार में खड़े थे। इस दौरान दवा वितरण केंद्र से लेकर जांच घर व डॉक्टरों के चेंबर में मरीजों की भीड़ ज्यादा थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




