कटिहार: पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण में दिशा-निर्देश जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार में पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर सुपर पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ-1 विशाल आनंद और पुलिस निरीक्षक ने विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को गश्त में सतर्क रहने और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

कटिहार: पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण में दिशा-निर्देश जारी

कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट कटिहार, एक संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सुपर पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर एसडीपीओ-1 विशाल आनंद एवं पुलिस निरीक्षक ने विभिन्न थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओडी पदाधिकारियों तथा गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्तपुलिस प्रश ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुपर पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता से करने का निर्देश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।