Supaul Weather Update Sunny Days Bring Temporary Relief But Cold Nights Persist सुपौल : धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से मिली राहत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSupaul Weather Update Sunny Days Bring Temporary Relief But Cold Nights Persist

सुपौल : धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से मिली राहत

सुपौल में धूप खिलने से ठंड की कनकनी से राहत मिली है, लेकिन शाम होते ही सर्द पछुआ हवा से ठंड बढ़ जाती है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस है। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 26 Dec 2024 04:44 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से मिली राहत

सुपौल। जिले में तकरीबन हर रोज धूप खिल रही है। जिस कारण लोगों को ठंड की कनकनी से राहत मिल जाती है। हालांकि शाम ढलते ही चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण लोगों को घर में भी ठंड की कनकनी का महसूस होती है। वहीं लोगों का घर से निकलना मुश्किल जो जाता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जिले में धान कटाई कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रवि फसल के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मौसम फिलहाल रवि फसल के लिए ठीक है। इधर गुरुवार को धूप खिलने से विभिन्न बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सिमराही, सरायगढ़, गणपतगंज, किशनपुर आदि बाजारों में रेडिमेड दुकानों पर गर्म कपड़ों के खरीदारों की मांग बढ़ गई है। खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि जैकेट, कंबल, स्वेटर, टोपी आदि के कीमतों में उछाल आया है। गर्म कपड़ों में एक सौ से ढाई सौ रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि कीमतों में ऊपर से बढ़ोतरी हुई है। माल ढुलाई खर्च बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि धूप खिलने कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़कने की संभावना जताई है। बताया कि लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।