ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुपौल : स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर, एक घायल

सुपौल : स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर, एक घायल

पिपरा। पिपरा-सुपौल मार्ग में एनएच 327 ई पर थुमहा तिलाबे नदी के पास गुरुवार को

सुपौल : स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 19 May 2022 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरा। पिपरा-सुपौल मार्ग में एनएच 327 ई पर थुमहा तिलाबे नदी के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी अनुसार रतौली पंचायत के चकला निवासी ललटू यादव बाइक से सुपौल से पिपरा की ओर जा रहा था। थुमहा तिलाबे नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें