Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSunny Weather Brings Relief in Supaul Amid Cold Winds

सुपौल : धूप खिलने से लोगों को ठंड की कनकनी से मिल गई राहत

सुपौल में धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है, लेकिन शाम होते ही पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में गर्म कपड़ों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 28 Dec 2024 04:46 PM
share Share
Follow Us on

सुपौल। वरीय संवाददाता जिले में तकरीबन हर रोज धूप खिल रही है। जिस कारण लोगों को ठंड की कनकनी से राहत मिल जाती है। हालांकि शाम ढलते ही चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंड की ठिठुरन का सामना करना पड़ता है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

इधर शनिवार को धूप खिलने से विभिन्न बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सिमराही, सरायगढ़, गणपतगंज, किशनपुर आदि बाजारों में रेडिमेड दुकानों पर गर्म कपड़ों के खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। इस दौरान करजाइन बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि जैकेट, कंबल, स्वेटर, टोपी आदि की कीमतों में उछाल आया है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि कीमतों में ऊपर से बढ़ोतरी हुई है। माल ढुलाई खर्च बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि धूप खिलने कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़कने की संभावना जताई है। बताया कि लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जिले में धान कटाई कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रवि फसल के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मौसम फिलहाल रवि फसल के लिए ठीक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें