अररिया: मजदूर के बेटे का कमाल, 97 प्रतिशत के साथ मैट्रिक में छठी रैंक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पलासी के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया। मजदूर पिता के बेटे सुमित ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की। उनका सपना सिविल सेवा में जाना है। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र में खुशी का कारण बनी।

अररिया: मजदूर के बेटे का कमाल, 97 प्रतिशत के साथ मैट्रिक में छठी रैंक

पलासी। रविवार को घोषित बिहार बोर्ड की मैट्रिक रिजल्ट में पलासी प्रखंड के जहानपुर बकैनिया निवासी सुमित कुमार यादव ने कमाल कर दिया। 97 प्रतिशत के साथ 485 अंक अर्जित कर न केवल बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया बल्कि इस मजदूर के बेटे ने दिखा दिया कि ईमानदारी पूर्वक की कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। जी हां, सुमित के पिता कृष्ण कुमार यादव मजदूर हैं जबकि मां किरण देवी गृहिणी। छोटा भाई सत्यम कुमार गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं का छात्र है। पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं। सुमित ने यह उपलब्धि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मालद्वार से हासिल की है।

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुमित की मां किरण देवी ने बताया कि उनका लाड़ला शुरू से ही मेधावी रहा है। जो ठान लेता था उसे पूरा करके ही दम लेता था। उनके बेटे ने कठिन परिस्थित में कड़ी परिश्रम और समर्पण से यह सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही स्कूल के साथ-साथ गांव में खुशी का माहौल है। सुमित कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि वे प्रतिदिन 10-12 पढ़ाई करते थे। उनका सपना सिविल सेवा में जाने की है। वह आईएएस बनकर कर समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह सफलता अपने दादा स्व. बटेश्वर यादव को समर्पित किया है। मजदूर के बेटे सुमित की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। सुमित ने उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद एवं स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।