स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

Mar 14, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज। निज संवाददाता मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें

स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने  निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

सुल्तानगंज। निज संवाददाता मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नागेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l रैली में छात्र-छात्राओं ने नशा न करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने शाहाबाद चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से बचने का सलाह दे रहे थे l नाटक में सपना कुमारी खुशी कुमारी नीतू कुमारी प्रियंका कुमारी नवल कुमार सुदामा कुमार राजा कुमार एवं शांति कुमारी ने भाग लिया l रैली का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन ने किया l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।