Bhagalpur News: अजगैवीनाथ मंदिर में रेलिंग और अरघा लगाने की प्रक्रिया तेज
Bhagalpur News: सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया है। नगर परिषद ने मंदिर में रेलिंग और अरघा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन श्रद्धालु स्टील के अरघा का विरोध कर रहे हैं, और अष्टधातु या तांबे का अरघा चाहते हैं।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने अधिकारियों को अरघा सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है। निर्देश का पालन करते हुए नगर परिषद प्रशासन द्वारा मंदिर के गर्भगृह में रेलिंग एवं अरघा लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि गर्भगृह में स्थापित तीनों शिवलिंग के आगे स्टील की रेलिंग लगा दी गई है। सरकारी पूजा एवं रुद्राभिषेक के लिए रेलिंग के बीच एक छोटा दरवाजा रखा गया है, जिससे मंदिर प्रबंधन अंदर प्रवेश कर पूजा कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कम भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को केवल रुद्राभिषेक के लिए अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि नगर परिषद स्टील का बैरिकेडिंग कर स्टील का अरघा लगाने की योजना बना रहा है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय श्रद्धालु स्टील के अरघा का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर में अष्टधातु या तांबे का अरघा लगाया जाना चाहिए। स्टील का अरघा लगाना धर्म के साथ खिलवाड़ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


