ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरसुल्तानगंज : डायन के आरोप में महिला को जिंदा जलाया

सुल्तानगंज : डायन के आरोप में महिला को जिंदा जलाया

सुल्तानगंज के गनगनियां पंचायत एक गांव में शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय एक महिला को डायन के आरोप में पड़ोसियों द्वारा केरोसिन उड़ेल कर जिंदा जला दिया गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो...

सुल्तानगंज : डायन के आरोप में महिला को जिंदा जलाया
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 15 Feb 2019 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज के गनगनियां पंचायत के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 30 वर्षीय एक महिला को डायन के आरोप में पड़ोसियों द्वारा केरोसिन उड़ेल कर जिंदा जला दिया गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला को एक वर्ष से पड़ोसियों द्वारा डायन होने की बात कहते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के पूर्व बीते गुरुवार की रात पड़ोसियों द्वारा महिला की पिटाई की गई थी और फिर सुबह घटना को अंजाम दे दिया गया।

मृतक अपने पीछे दो छोटी-छोटी बेटी एवं एक पुत्र छोड़ गई है। इधर मृतका के शव को कब्जे में ले सुल्तानगंज पुलिस पोस्टमार्टम कराने भागलपुर भेज दिया। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें