Bhagalpur News: महिला अस्पताल गली में बनेगी नई दीवार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए महिला अस्पताल गली का उपयोग किया जाता है। गली की दीवार जर्जर हो गई है और गिरने के खतरे में है। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि एक नई चारदीवारी बनाने के लिए कार्यवाही शुरू की गई है।

Bhagalpur News: महिला अस्पताल गली में बनेगी नई दीवार

Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता श्रावणी मेला में आने वाले कांवरिया सहित स्थानीय लोगों की आवाजाही महिला अस्पताल गली से होती है। गली में स्थित पूर्वी भाग की दीवार जर्जर और गिरने की स्थिति में है। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज के अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह ने बताया ‌कि इस मामले में बिहार मेडिकल सर्जिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से पत्राचार किया गया था। मामले में जबाब आ गया है कि प्राकलन तैयार कर लिया गया है। जर्जर दीवार हटाकर 35 मीटर की नई चारदीवारी बनाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।