रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने वाले को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सुल्तानगंज में अजगैवीनाथ धाम युवा समिति ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य रामनवमी शोभायात्रा 2026 के सफल संचालन में प्रशासन, पुलिस विभाग और मीडिया के योगदान के लिए आभार व्यक्त करना था। समिति ने प्रशिक्षु आईपीएस, इंस्पेक्टर और पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने वाले को किया सम्मानित

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना परिसर में सोमवार को अजगैवीनाथ धाम युवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रामनवमी शोभायात्रा 2026 के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन में प्रशासन, पुलिस विभाग एवं मीडिया की अहम भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करना था। समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षु आईपीएस सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, आयोजन की निष्पक्ष कवरेज और जन-जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सुल्तानगंज के सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।