विधानसभा स्तरीय जनसुराज के पदाधिकारीयों ने की बैठक
Feb 14, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज में जनसुराज के विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन, बिहार सरकार की योजनाओं में सहयोग, भ्रस्टाचार, सुल्तानगंज को अनुमंडल का दर्जा, और राजकीय महिला अस्पताल को चालू कराने पर चर्चा की गई। बैठक में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

सुल्तानगंज। जनसुराज के विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सुल्तानगंज नगर अध्यक्ष राहुल यादव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन, बिहार सरकार की योजना में परस्पर सहयोग, सरकार गठन बाद भी पूरे विधानसभा भ्रस्ट तंत्र बरकरार रहना, सुल्तानगंज को अनुमंडल का दर्जा, राजकीय महिला अस्पताल को चालू करवाना आदि पर पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में ई. राकेश कुमार यादव, सुमित राजहंस, ओम प्रकाश, देवेश पोद्दार,सहित कई लोग उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




