
आम का मंजर बचाने में जुटे किसान
संक्षेप:
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज प्रखंड खासकर जर्दालू आम के लिए काफी प्रसिद्ध है। आम के
Feb 11, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज प्रखंड खासकर जर्दालू आम के लिए काफी प्रसिद्ध है। आम के पेड़ों में मंजर आना शुरू हो गया है, जिसे देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है। अब पेड़ों पर मंजर साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रखंड के आम बागान मालिक एवं व्यापारी अब मंजरों की धुलाई कर रहे हैं तथा कीटों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है। बागान मालिकों का कहना है कि यदि प्राकृतिक आपदा से बचा रहा तो इस बार घाटे का सामना नहीं करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




