Bhagalpur News: लखीसराय : योग व्यक्ति को परिवार, समाज, संस्कृति और देश से जोड़ने का सशक्त माध्यम: निलेश लाड

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: लखीसराय में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रति दिन एक घंटे योग करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिसमें उपस्थित जनों को सम्मानित भी किया गया।

Bhagalpur News: लखीसराय : योग व्यक्ति को परिवार, समाज, संस्कृति और देश से जोड़ने का सशक्त माध्यम: निलेश लाड

Bhagalpur News: - तीन दिवसीय योग शिविर के समापन पर योगासन, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया और ध्यान का कराया गया अभ्यास - प्रतिदिन एक घंटे योग करने का सैकड़ों लोगों ने लिया संकल्पलखीसराय, एक प्रतिनिधि। केआरके मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में लखीसराय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सनोज साहू के संयोजन में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सैकड़ों महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिन प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया और ध्यान का अभ्यास किया। शिविर के दौरान नियमित योगाभ्यास के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योग करने का संकल्प लिया। शिविर के अंतिम दिन श्री श्री रविशंकर के परम शिष्य निलेश लाड ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने परिवार, समाज, धर्म, संस्कृति और देश से जोड़कर रखने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। नगर सभापति अरविन्द पासवान ने कहा कि सामूहिक रूप से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम लोगों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने योग को भारत की प्राचीन जीवन पद्धति और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा बताते हुए नई पीढ़ी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। मुख्य संयोजक सनोज साहू ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने कहा कि लगातार तीन दिनों तक सैकड़ों लोगों की सहभागिता शहरवासियों के बीच योग के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। समापन समारोह में शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अरविन्द पासवान, दीपक कुमार सिंह, किरण सिन्हा, अजय कुशवाहा, सनोज साहू, प्रियंका भारती, रंजीत वर्मा, अशोक मिस्त्री, वार्ड पार्षद गौतम मंडल और रौशन शर्मा सहित अन्य सहयोगियों को निलेश लाड ने सम्मानित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय : योग व्यक्ति को परिवार, समाज, संस्कृति और देश से जोड़ने का सशक्त माध्यम: निलेश लाड