पंचकुंड महायज्ञ को लेकर की बैठक, भव्य आयोजन का निर्णय
गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर में प्रस्तावित 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान

जगदीशपुर में प्रस्तावित 1008 श्री लक्ष्मी नारायण पंचकुंड महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोपीनाथ मंडल ने की। जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने महायज्ञ को भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में अनारसी तांती, अशोक साह, अमित कुमार, बीरबल मंडल, चंदन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


