Bhagalpur News: किशनगंज: महादलित टोलों में 27 अगस्त को लगेगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर
Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष

Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इस दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा सहित सभी विकास मित्र मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि आगामी 27 अगस्त 2026 को प्रखंड की छह पंचायतों के चिह्नित महादलित टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनमें कालापीर, बैगना, खनियाबाद, डाकपोखर, मटियारी और झुनकी मुसहरा पंचायत शामिल हैं। शिविर के माध्यम से महादलित टोलों के पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी。
शिविर की रूपरेखा
बैठक में शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि शिविर से पूर्व सभी संबंधित विभाग लक्षित टोलों में योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों को चिह्नित कर उनसे ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करेंगे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन शिविर से पहले ही किया जाएगा। वहीं, जो पात्र लाभुक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं, उनसे शिविर के दौरान आवेदन लिया जाएगा।
लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण
शिविर से पूर्व निष्पादित आवेदनों के आधार पर लाभुकों को संबंधित योजनाओं के एंटाइटलमेंट अथवा आच्छादन संबंधी प्रमाण पत्र भी शिविर में वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों एवं विकास मित्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और शिविर की तैयारी समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की 22 योजनाओं से नियमानुसार लाभुकों को आच्छादित करने पर भी चर्चा हुई।


