Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSuccessful Mediation Campaign by Kahalgau Legal Services Committee
मध्यस्थता महाअभियान को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

मध्यस्थता महाअभियान को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

संक्षेप:

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, कहलगांव के तत्वावधान में उच्च न्यायालय पटना के

Aug 31, 2025 04:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अनुमंडल विधिक सेवा समिति, कहलगांव के तत्वावधान में उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के आलोक में चलाए जा रहे मध्यस्थता महाअभियान की सफलता को लेकर संबंधित अधिवक्ता बंधुओं के बीच एक संवाद सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति अखिलेश कुमार के द्वारा उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं को संबंधित विषय के बारे में जानकारी दी गई और उनसे न्यायालय में चल रहे, वैसे दीवानी मामले जिसमे सुलह की संभावना है को चिह्नित करते हुए मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए विशेष प्रयास का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अवर न्यायाधीश तृतीय मो. तस्नीम कौशर ने भी अपने विचार रखें उन्होंने उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं से इस महाअभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक वादों के निपटारे की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता देवेन्द्र पांडे, विजय मंडल, जय कुमार सिंह,, जय शंकर सिंह के अलावे मनीष पांडे उपस्थित थे।