एनटीपीसी में ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को लेकर बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव में एनटीपीसी परिसर में 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत' अभियान की सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग और एनटीपीसी प्रशासन ने टीबी उन्मूलन, समय पर जांच, प्रभावी उपचार, और व्यापक स्क्रीनिंग रणनीति पर चर्चा की। अधिकारियों ने बेहतर समन्वय और संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान पर जोर दिया।

एनटीपीसी में ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को लेकर बैठक

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को एनटीपीसी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग और एनटीपीसी प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस बैठक में टीबी उन्मूलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. विकास, डॉ. सागर सहित प्रशासनिक टीम, एनटीपीसी डॉट्स टीम, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा जिला से आए प्रतिनिधि किशोर केवट उपस्थित रहे। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में टीबी की पहचान, समय पर जांच, प्रभावी उपचार और व्यापक स्क्रीनिंग रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर देते हुए अभियान को जमीन स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान भी सुझाए गए। अंत में सभी अधिकारियों व कर्मियों से अभियान को पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।