Bhagalpur News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो है : भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में शनिवार को जिलास्तरीय सुब्रतो मुखर्जी

Bhagalpur News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में शनिवार को जिलास्तरीय सुब्रतो मुखर्जी बालक अंडर-15 एवं अंडर-17 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में इंटर लेवल मुस्लिम हाई स्कूल एवं अंडर-15 बालक वर्ग में आरएचएमटीबी उच्च विवि बरारी भागलपुर की टीम ने राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार एवं सचिव जिला फुटबाल संघ फारूक आजम द्वारा खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गय।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

अंडर-15 बालक वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर में 10 जुलाई से आयोजित है। इसके लिए उच्च विद्यालय बरारी के चयनित खिलाड़ियों में देव आनंद, अविनाश कुमार, साहिल कश्यप, अर्णव कुमार, शिवम कुमार, पीयूष कुमार, ईदुल, कैफ आलम, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, रघुवंशी यादव, सुमित कुमार, शिवम कुमार, रिशु यादव, अक्षय कुमार शामिल हैं। जबकि अंडर-17 बालक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 10 जुलाई से किशनगंज में आयोजित है। इसमें जिलास्तरीय खिलाड़ियों की सूची में रवि कुमार, अर्जुन कुमार, पिंटू कुमार, कुणाल कुमार, संदीप कुमार, सौरभ कुमार, पंकज टुडू, संजय कुमार, गोविंद कुमार, अभिजीत कुमार ठाकुर, शिवम कुमार, विष्णु कुमार, इजान इलाही, बादल कुमार, अमित घोष, श्रीलाल हेंब्रम शामिल हैं।

खेल क्लबों में पंजीयन

पंचायत खेल क्लबों में 15 जुलाई तक पंजीयन के लिए 15 जुलाई तक खेल क्लब का पोर्टल खोला गया है। प्रत्येक खेल क्लब में संबंधित पंचायत के रहने वाले कम से कम 20 सदस्यों का कमेटी में नाम अनिवार्य है, जो 15 वर्ष से 35 वर्ष तक के खिलाड़ी या आम नागरिक हो सकते हैं। उनको क्लब के लिए पोर्टल खोला गया है। खेल क्लब में 20 सदस्यों के नामांकन के पश्चात दो अक्टूबर से अगले तीन माह तक पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव प्रस्तावित है। यह जानकारी जिला खेला पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने दी।

सामान्य प्रश्न

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कब आयोजित है?
अंडर-15 बालक वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर में 10 जुलाई से आयोजित है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।