ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवयुग विद्यालय में 10वीं व 12वीं के छात्र हुए सम्मानित

नवयुग विद्यालय में 10वीं व 12वीं के छात्र हुए सम्मानित

दसवीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नवयुग विद्यालय के छात्रों को बुधवार और गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। यह पत्र विद्यालय के सचिव दिनेश महेशेका ने...

नवयुग विद्यालय में 10वीं व 12वीं के छात्र हुए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 20 Aug 2020 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

दसवीं और 12वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नवयुग विद्यालय के छात्रों को बुधवार और गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। यह पत्र विद्यालय के सचिव दिनेश महेशेका ने दिया।

इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक निरंजन दूबे ने कहा कि आज प्रत्येक अभिभावक बच्चों को संस्कारवान व महान बनाना चाहते हैं और इस सपने की सफलता उन्हें विद्यालय में दिखाई देती है।

इस दौरान 12वीं के छात्र रवि कुमार ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। विद्यालय के संचालक संध्या महेशेका ने छात्र-छात्राओं से मिलते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें