
जमुई : विलंब होने पर छात्राएं चढ़ी विद्यालय की छत पर प्रशासन ने रोका
झाझा, नगर संवाददाता परीक्षा में विलंब होने का खामियाजा झाझा के प्लस टू बालिका परीक्षा में विलंब होने का खामियाजा झाझा के प्लस टू बालिका हाई स्कूल के
झाझा, नगर संवाददाता परीक्षा में विलंब होने का खामियाजा झाझा के प्लस टू बालिका हाई स्कूल केंद्र में आवंटित बालिका परीक्षार्थियों को महंगा पड़ गया। उन्हें परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली की परीक्षा में प्रवेश करने नहीं दिया गया। इस संबंध में जानकारी अनुसार परीक्षा केंद्र कोड 8211 प्लस टू बालिका हाई स्कूल झाझा में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय सीमा के अनुसार समय पूरा हो जाने के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। इसके बाद कुछ अभिभावक एवं छात्राएं वहां पहुंचे जिनको कि विलंब हो चुका था। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।
अंततः अभिभावकों ने बच्चियों को सहारा देकर पास की एक दीवार पर चढ़ा दिया और इस दीवार के सहारे बच्चियां विद्यालय में छत के ऊपर चली गईं । इसे देख कर पुलिस एवं वहां उपस्थित दंडाधिकारी पहुंच गए तथा बच्चियों को रोका बताया गया। बच्चियों को बाहर कर दिया गया। कारण था निर्धारित समय सीमा से विलंब से केंद्र पहुंचना और प्रवेश की चाह रखना। इस संबंध में पूछे जाने पर भ्रमणशील मजिस्ट्रेट सह झाझा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने बताया कि बलपूर्वक प्रवेश करने से बच्चियों को रोका गया और कारण था समय सीमा का उलंधन। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र तथा परीक्षा कक्षा में प्रवेश का निर्धारित समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा निर्गत केंद्र अधीक्षकों के लिए निर्देशिका के आलोक में परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय 9:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाह्न 9:00 बजे तक प्रवेश कर लेना था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




