Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsStudents and Teachers Take Oath Against Child Marriage in Local School
किशनगंज: विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथ

किशनगंज: विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथ

संक्षेप:

दिघलबैंक के स्थानीय विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। प्रधान शिक्षक ने बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बच्चों के भविष्य पर इसके प्रभावों पर चर्चा की। सभी ने बाल विवाह को रोकने का संकल्प लिया।

Nov 27, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। स्थानीय विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें इसके प्रति जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली के प्रधान शिक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे बच्चों का भविष्य, शिक्षा और विकास बाधित होता है।इसके

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे।अपने परिवार, मोहल्ले और समुदाय में किसी भी बाल विवाह की घटना को रोकने का प्रयास करेंगे।ऐसी कोई भी सूचना तुरंत पंचायत और प्रशासन को देंगे।सभी बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे।मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी बच्चों को समझाया कि बाल विवाह रोकने में उनकी जागरूकता और साहस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व, तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई।