हॉस्टलों में अवैध कब्जा, शैक्षणिक अराजकता के विरोध में परिषद का हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में टीएमबीयू के छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोला। परिषद ने कुलसचिव से मिलकर हॉस्टल में बाहरी छात्रों की उपस्थिति और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सात दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन होगा।

हॉस्टलों में अवैध कब्जा, शैक्षणिक अराजकता के विरोध में परिषद का हंगामा

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में विद्यार्थियों के समर्थन में अखिल भारती विद्यार्थी (अभाविप) ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को परिषद के कार्यकर्ताओं का हुजूम विवि पहुंचा। उन लोगों ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपने कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे के कार्यालय पहुंचे। कुलसचिव ने अपने कक्षा में डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह को बुलाया। करीब तीन घंटे तक अभाविप कार्यकर्ता कुलसचिव कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान विद्यार्थी कई बार मांग पूरी नहीं होने पर आक्रोशित हो रहे थे।परिषद ने विवि के कुछ हॉस्टलों में अधीक्षक और सहायक अधीक्षक द्वारा अवैध रूप से बाहरी छात्रों को रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए हटाने की मांग की। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को हॉस्टल देने की मांग की। उन्होंने सभी छात्राएं और एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के नामांकन शुल्क में छूट देने, नामांकन और रिजल्ट पूरी तरह ऑनलाइन करने, विद्यार्थियों के लिए शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कॉलेजों में नियमित कक्षाओं का संचालन कराने की मांग की। इसके अलावा परिषद ने एसएम कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की।प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि परिषद द्वारा पूर्व में भी इन सभी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया है, बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया है।इस अवसर पर जिला संयोजक सूर्या प्रताप, प्रांत प्रायोगिक परीक्षा सह संयोजक अमन रॉय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुक्ता सिंह, किशन सोनी, हर्ष मिश्रा, राजा यादव, नगर मंत्री पीयूष भारती, सुमित सिंह, प्रभाकर मंडल, शिव सागर, लक्ष्मण, शिवम तिवारी, दिव्यांशु शर्मा, अनमोल शर्मा एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।