
सुपौल: प्रेमसागर बने छात्र लोजपा (र) के जिला महासचिव
सुपौल में, छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (र) के जिलाध्यक्ष आनंद झा ने प्रेमसागर झा को छात्र जिला महासचिव नियुक्त किया। आनंद झा ने कहा कि प्रेमसागर की नेतृत्व क्षमता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। प्रेमसागर...
सुपौल, एक संवाददाता। छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (र)के छात्र जिलाध्यक्ष आनंद झा ने परसरमा गांव निवासी प्रेमसागर झा को छात्र जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया है । जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशा है उनकी कुशल नेतृत्व पार्टी को मजबूत दिशा प्रदान करेगी । वहीं प्रेमसागर झा ने कहा कि पार्टी के साथ निष्ठापूर्वक कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी । बधाई देने वालों में पंचायत के मुखिया रिंकू सिंह शेखावत , पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह ,भगवानजी मिश्र , पी एन शेखर,विभाष कुमार,सन्नी कुमार,मुरारी कुमार, सुमित कुमार,अवधेश कुमार, अंकु ,राजू कुमार, बाबुल कुमार आदि ने बधाई देते उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




