Bhagalpur News: स्ट्रीट लाइट खरीद मामले में देरी पर सशक्त स्थाई समिति ने मांगी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की खरीद प्रक्रिया को लेकर सशक्त स्थाई समिति ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रक्रिया में विलंब हो रहा है, तो उसके कारणों की जानकारी जल्दी दी जाए।

Bhagalpur News: स्ट्रीट लाइट खरीद मामले में देरी पर सशक्त स्थाई समिति ने मांगी रिपोर्ट

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर अंधेरा दूर करने के लिए लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइटों की खरीद प्रक्रिया को लेकर सशक्त स्थाई समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति के सदस्यों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले की अद्यतन स्थिति पर रिपोर्ट की मांग की है। इसको लेकर सदस्य अभिषेक आनंद, निकेश कुमार, मनीष कुमार, अश्विनी जोशी मोंटी ने मेयर और डिप्टी मेयर द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन नगर आयुक्त को सौंपा है।​समिति द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, शहर में स्ट्रीट लाइट क्रय संबंधी निविदा में न्यूनतम दर वाली एल1 एजेंसी का चयन वित्तीय बीड खुलने के बाद काफी पहले ही किया जा चुका है।

बावजूद अब तक चयनित एजेंसी के साथ एकरारनामा और कार्यदेश जारी होने की वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है। समिति ने नगर आयुक्त से कहा है कि यदि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का विलंब हो रहा है तो उसके कारणों से भी समिति को तत्काल अवगत कराया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।