Bhagalpur News: सुपौल: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगरनाथ मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: बलुआ गांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगरनाथ मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अतिथियों ने मिश्र के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया और नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होने का संदेश दिया।

Bhagalpur News: सुपौल: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगरनाथ मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

Bhagalpur News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जिले के बलुआ गांव में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगरनाथ मिश्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। हेलीकॉप्टर से बलुआ पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगरनाथ मिश्र के पुत्र एवं बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पूर्व मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्र के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।और जगरनाथ मिश्र का बिहार के विकास और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया । उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सुपौल: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगरनाथ मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण