Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsState-Level Under-19 Cricket Tournament Begins in Bhagalpur
आज से सैंडिस स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय प्रमंडल क्रिकेट का आगाज

आज से सैंडिस स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय प्रमंडल क्रिकेट का आगाज

संक्षेप: राज्य के सभी प्रमंडल की टीम लेगी हिस्सा आज जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन भागलपुर, कार्यालय

Mon, 17 Nov 2025 12:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर की मेजबानी में सोमवार से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 दिवसीय आयोजन में 26 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह आयोजन खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित होगा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जयनारायण कुमार ने दी। 17 नवंबर को सुबह 11.30 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे। कई प्रमंडल की टीमें भागलपुर पहुंच गई है। पहले दिन मगध बनाम सारण एवं पूर्णिया बनाम तिरहुत, 18 नवंबर को मगध बनाम पूर्णिया एवं सारण बनाम तिरहुत, 19 नवंबर को मगध बनाम तिरहुत एवं सारण बनाम कोशी, 20 नवंबर को पूर्णिया बनाम कोशी एवं तिरहुत बनाम मगध, 21 नवंबर को तिरहुत बनाम कोशी एवं सारण बनाम पूर्णिया, 22 नवंबर को पटना बनाम भागलपुर एवं दरभंगा बनाम मुंगेर, 23 नवंबर को भागलपुर बनाम दरभंगा एवं पटना बनाम दरभंगा, 24 नवंबर को पटना बनाम मुंगेर एवं भागलपुर बनाम दरभंगा का आयोजन होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रमंडल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। इसमें भागलपुर समेत राज्य के सभी अन्य प्रमंडल पटना, मगध, तिरहुत, सारण, दरभंगा, कोसी, मुंगेर एवं पूर्णिया प्रमंडल के प्रति प्रमंडल 16 खिलाड़ी एवं एक टीम मैनेजर भाग लेंगे। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट खेली जाएगी। सभी मैच आईसीसी के नियमों के अनुसार होगा। मैच 20 ओवरों का खेला जाएगा। फाइनल मैच 25 ओवरों का होगा।