मधेपुरा : क्वार्टर फाइनल में पहुंची एकलव्य सेन्टर, बक्सर, गया, कैमूर, सारण, मधेपुरा, भागलपुर और पटना की टीमें
मधेपुरा में चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में चौथे दिन प्री क्वार्टर मैच खेले गए। एकलव्य सेंटर ने कटिहार को हराया, जबकि मधेपुरा ने वैशाली को पराजित किया। भागलपुर ने सुपौल को...

मधेपुरा । निज प्रतिनिधि मधेपुरा में चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 बालक कबड्डी प्रतियोगिता के चौथे दिन प्री क्वार्टर मैच खेला गया। प्री क्वार्टर में सभी टीमों ने जोरदार टक्कर देकर खेल को यादगार बना दिया।
फ्री क्वार्टर फाइनल का मैच के परिणाम की जानकारी देते हुए संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि एकलव्य सेंटर ने कटिहार को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। एकलव्य सेन्टर 64 अंक हासिल किया। जबकि कटिहार 18 अंक पर ही सिमट गया। दूसरा मैच बक्सर और दरभंगा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल में बक्सर ने 35 अंक हासिल किया जबकि दरभंगा ने 31 अंक हासिल किया। तीसरे मैच में गया 39 अंक और पूर्वी चम्पारण 36 अंक हासिल कर खेल को यादगार बनाया। कैमूर ने 48 अंक प्राप्त कर अरवल को 33 अंक पर समेट दिया। सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराया। सारण 53 और मुजफ्फरपुर 29 अंक प्राप्त किया।
मधेपुरा ने वैशाली को आसानी से पराजित कर दिया: मधेपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में मधेपुरा की जीत का सिलसिला जारी रहा। मधेपुरा ने 40 अंक अर्जित किया जबकि वैशाली की टीम ने मात्र 24 अंक अर्जित कर पाए।
वहीं भागलपुर ने सुपौल को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। भागलपुर 51अंक प्राप्त किया जबकि सुपौल 21 अंक ही बटोर सके। नवादा और पटना के बीच हुए मुकाबले में पटना ने नवादा को हराया।
पटना 64 अंक और नवादा 26 अंक हासिल किया।
प्रभारी मंत्री ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित: मधेपुरा में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मैच देखने पहुंचे। उन्होंने दूसरी पाली के खेल का शुभारंभ किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि खेल में अनुशासन का बड़ा महत्व है। मधेपुरा में सफलता पूर्वक राज्य स्तरीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। यह अच्छी बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर करने की शुभकामना दी।
मौके पर बिहारीगंज के विधायक निरंजन मेहता, डीएम तरनजोत सिंह, निकिता, किशोर कुमार, अरुण कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


