Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsState-Level Kho Kho Tournament Faces Issues at Rajendra Stadium Players Struggle with Dust and Poor Facilities
कटिहार :  मैदान में उड़ रहा धूल, बच्चे खेल रहे खो खो

कटिहार : मैदान में उड़ रहा धूल, बच्चे खेल रहे खो खो

संक्षेप:

कटिहार । निज प्रतिनिधि शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रमंडलीय खो खो

Nov 21, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कटिहार । निज प्रतिनिधि शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रमंडलीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l शुक्रवार को उद्घाटन के बाद पहले दिन विभिन्न प्रमंडल से आए खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन किया l लेकिन मैदान की हालत दुरुस्त नहीं रहने के कारण खिलाडियों को खेलने में परेशानी हुई l खो खो का कोर्ट बनाने के लिए मैदान की घास को छील उसपर बालू मिट्टी ड़ाला गया l लेकिन बालू मिट्टी पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया l इस कारण धूल उड़ने से खिलाडियों को परेशानी हुई l नाम नहीं छापने की बात कहते हुए कुछ खिलाडियों ने कहा कि मैदान में विभागीय स्तर से खेल के अनुकूल व्यवस्था नहीं की गयी है l मैदान में पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया है l वहीं खिलाडियों ने आवासन स्थल पर गंदगी और सोने के लिए समुचित प्रबन्ध नहीं होने की बात भी कही l इस सम्बन्ध में जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट बनाने के लिए घास छिला गया है l बालू मिट्टी के कारण कभी कभी धूल उड़ती है l पानी के छिड़काव को लेकर मजदूर लगाया गया है l बताते चलें कि राजेंद्र स्टेडियम में खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोपहर तक पानी का छिड़काव करने की जहमत तक विभाग ने नहीं उठायी l इस प्रतियोगिता में राज्य के 9 प्रमंडल के 300 से अधिक खिलाड़ी और तकनीकी दल के सदस्य भाग ले रहे हैं l खिलाडियों को सुविधा और राज्य स्तरीय इस आयोजन के नाम पर महज खानापूर्ति भार की जा रही है l

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें