Bhagalpur News: पूर्णिया: अभियोजन पदाधिकारियों के साथ एसएसपी की बैठक
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक की। कोर्ट में लंबित मामलों के निष्पादन पर चर्चा की गई। उन्होंने न्याय दिलाने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित विचारण की आवश्यकता पर जोर दिया और अभियोजन अधिकारियों को सतत प्रयास करने का निर्देश दिया।

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने जिले के अभियोजन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोर्ट में लंबित केसों के निष्पादन को लेकर अभियोजन पक्ष की ओर से किए जा रहे कार्य पर चर्चा की गई। एसएसपी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए त्वरित विचारण को आवश्यक बताया एवं इसके लिए अभियोजन पदाधिकारियों की ओर से सतत प्रयत्नशील रहने की जरूरत पर बल दिया।


