एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, सुपौल में 62 किलो गांजा जब्त

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, सुपौल में 62 किलो गांजा जब्त

संक्षेप:

सुपौल में एसएसबी 45वीं बटालियन के जवानों ने 62 किलो गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई धरहरा पलार के निकट हुई, जहां संयुक्त पेट्रोलिंग दल ने कोसी नदी के रेतीले इलाके में तलाशी के दौरान गांजा की खेप को खोजा। बरामद गांजा को आवश्यक कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सौंप दिया गया।

Dec 11, 2025 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

एसएसबी 45 वीं बटालियन के सीमा चौकी कुनौली के जवानों ने 62 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई धरहरा पलार (कोसी नदी के तटीय क्षेत्र) के पीलर संख्या 221/1 के निकट सोमवार दोपहर बाद हुई। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल एक संयुक्त पेट्रोलिंग दल का गठन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें सीमा चौकी नरपत पत्ती, कुनौली और बिहार पुलिस के जवानों को शामिल किया गया और संयुक्त पेट्रोलिंग दल ने कोसी नदी के रेतीले इलाके में सगन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में टीम को रेत के नीचे छुपा कर रखा हुआ गांजा की खेप मिली है। बारामती के बाद जप्त किए गए गंज को आवश्यक कार्रवाई के लिए कुनौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

बता दें कि टीम में एसएसबी 45 वीं बटालियन के निरीक्षक राघव कुमार झा और बिहार पुलिस के उप निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सहित अन्य जवान थे। कमांडेंट ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र पर एसएसबी जवान पैनी नजर रख रहे हैं। सभी सीमा चौकी पर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। इसका फलाफल है कि ड्रग्स की बरामदगी लगातार हो रही है।